A. सदस्यता शुल्क (परिवर्तनीय)
- सामान्य सदस्यता (वार्षिक) - रूपये 1,000/- समकक्ष विदेशी मुद्रा
- विशिष्ट सदस्यता (5 वर्षीय) - रूपये 5,000/- समकक्ष विदेशी मुद्रा
- आजीवन सदस्यता - रूपये 21,000/- समकक्ष विदेशी मुद्रा
- संरक्षक सदस्यता - रूपये 51,000/- समकक्ष विदेशी मुद्रा
- कार्पोरेट सदस्यता - रूपये 3,00,000/- समकक्ष विदेशी मुद्रा
B. सुविधायें
- सदस्यों को यह अधिकार होगा कि वह शहीद उपवन में निःशुल्क प्रवेश कर सकें एवं भ्रमण कर सकें।
- सदस्यों को शहीद उपवन एवं स्मारक परिसर की कैन्टीन में 10 प्रतिशत छूट के साथ भोज्य पदार्थ उपलब्ध होंगे।
- सदस्यों को शहीद उपवन एवं स्मारक परिसर की दुकान पर उपलब्ध सामग्री 10 प्रतिशत छूट के साथ उपलब्ध होगी।
- सदस्यों को मार्स रिसोर्ट्स होटल तस्मय भोजनालय में 10 प्रतिशत छूट की दर से भोज्य उपलब्ध कराए जाएंगे।
- कॉर्पोरटे सदस्य के स्वामी एवं उसमें किन्हीं दो ( पूर्व से ही पंजीकृत ) अधिकारियों , संरक्षक सदस्यों को मार्स रिसोर्ट्स होटल की सभी सुविधाओं में 10 प्रतिशत छूट की दर से कमरे उपलब्ध किए जाएंगे।
- सदस्य कॉर्पोरटे के अधिकारियों / सदस्यों , संरक्षक सदस्यों एवं विशिष्ट सदस्यों को सुभारती समूह के सभी अस्पतालों की सभी सामान्य सुविधाओं में 10 प्रतिशत छूट दी जाएगी।
- कॉर्पोरटे हाऊस को , संरक्षक एवं विशिष्ट सदस्यों को उनकी द्वारा दी गई राशि पर उनको आयकर प्रमाण पत्र मिलेगा जिससे उन्हें आयकर की धारा 80 जी के अन्र्तगत छूट मिल सके।
- संरक्षक एवं विशिष्ट सदस्यों को अधिकार होगा कि वे क्लब के सचिव को कभी भी कोई भी परामर्श दे सकते हैं। उनके परामर्श को गम्भीरता से लेते हुए कार्यकारिणी समिति द्वारा निर्णय लिया जाएगा।
- सभी सदस्यों को शहीदों एवं महापुरूषों की जयन्ती , पुण्यतिथि एवं विशिष्ट तिथियों को स्मरण कराने हेतु सूचनाएँ भेजी जाएंगी ताकि उन सूचनाओं से अपने परिवार के युवाओं , बच्चों को संस्कारित कर सकें एवं अपने मित्रों को भी सूचना दे सके
C. सदस्य कैसे बनें
- क्लब के कार्यालय प्रभारी से आवेदन पत्र प्राप्त कर एवं उसे भरकर उसी कार्यालय में दे सकते हैं तथा उसके साथ सदस्यता शुल्क को आप किसी भी ऑनलाइन माध्यम प्रक्रिया (प्राथमिक), नकद अथवा चेक द्वारा दे सकते हैं।
- यदि क्लब का कार्यालय बन्द हो तो शहीद अश्फाक उल्ला खाँ ब्लॉक में स्थित सुभारती ट्रस्ट के अध्यक्ष के निजी सचिव श्री आकाश कुमार (परिवर्तनीय) से मिलकर उपरोक्त वर्णित कार्य कर सदस्य बन सकते हैं।
- कृपया दी गई राशि की रसीद अवश्य प्राप्त करें एवं उसे नीचे दिए गए क्लब प्रभारी के व्हाट्स एप नंबर पर भेज दें ताकि सनद रहे।
- आप क्लब की वेबसाईट पर आवेदन पत्र भरकर एवं भुगतान करके भी सदस्य बन सकते हैं।
- क्लब प्रभारी श्री समीर सिंह (परिवर्तनीय) का मोबाईल नंबर 9639010181 है।
- क्लब की वेबसाईटwww.shaheedupwanclub.comहै।
- ऑनलाइन भुगतान के लिए निम्न विकल्प हैं।
D. पौधारोपण/वृक्षारोपण
- सामान्य सदस्य के द्वारा शहीद उपवन में एक पौधा लगाया जायेगा अथवा कोई एक वृक्ष उनके नाम एक वर्ष तक के लिए किया जायेगा।
- विशिष्ट सदस्य के द्वारा शहीद उपवन में एक पौधा लगाया जाएगा अथवा कोई एक वृक्ष उनके नाम पांच वर्ष तक के लिए किया जाएगा।
- संरक्षक सदस्य व आजीवन सदस्य के द्वारा शहीद उपवन में एक पौधा लगाया जाएगा अथवा कोई एक वृक्ष उनके नाम सदैव के लिए किया जाएगा।
- काॅर्पोरेट सदस्यों के लिए प्रतिष्ठान के स्वामी एवं दो वरिष्ठ अधिकारियों (पूर्व से ही पंजीकृत) के द्वारा पौधे लगाए जाएंगे अथवा तीन वृक्ष उनके नाम सदैव के लिए किए जाएंगे।
- सदस्य अपने द्वारा लगाए गए पौधों के विकास एवं वृक्षों के संरक्षण का निरीक्षण कर सकते हैं।र सकते हैं।
E. गवर्निंग बॉडी एवं संचालन
- क्लब की एक गवर्निंग बॉडी होगी जिसके सदस्य सभी आजीवन, कॉर्पोरेट, विशिष्ट एवं संरक्षक सदस्य होंगे।
- गवर्निंग बॉडी के पदाधिकारी अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष होंगे जिनका चयन एम0टी0वी0 बुद्धिस्ट रिलीजियस एवं चैरिटेबिल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति के द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।
- गवर्निंग बॉडी की बैठक वर्ष में कम से कम 1 बार होगी।
- गवर्निंग बॉडी के समस्त निर्णय अंतिम स्वीकृति हेतु एम0टी0वी0 बुद्धिस्ट रिलीजियस एवं चैरिटेबिल ट्रस्ट के अध्यक्ष के पास भेजे जाएंगे।
- इस क्लब के प्रथम महासचिव कर्नल राजेश त्यागी, सेना मैडल (सेवा निवृत्त) एवं प्रथम चेयरमैन होंगे।
मुख्य : शहीद स्मारक उपलब्ध संचालन से संबंधित यदि किसी प्रकार का भ्रम होगा तो उसका समाधान एम0टी0वी0 बुद्धिस्ट रिलीजियस ट्रस्ट के अध्यक्ष द्वारा किया जाएगा।
ष द्वारा किया जाएगा।