नायक दमा राम का जन्म 09 जुलाई 1966 को राजस्थान के जोधपुर जिले की शेरगढ़ तहसील के चाबा गांव में हुआ थ। श्री पेमाराम जाखड़ एवं श्रीमती मूली देवी के पुत्र बाल्यकाल से ही वे सैन्य सेवा के अभिलाषी थे। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात वह भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट में भर्ती हुए। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 20 जाट बटालियन में सिपाही के पद पर नियुक्त किया गया था। अपनी बटालियन में विभिन्न परिचालन परिस्थितियों और स्थानों पर सेवाएं देते हुए वे नायक के पद पर पदोन्नत हो गए थे। वर्ष 2000 में वे 5 राष्ट्रीय राइफल्स में नियुक्त थे जो यूनिट जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए तैनात थी। 05 मार्च 2000 को गांदरबल क्षेत्र के पतामबरा बादामपुर स्थित 5 राष्ट्रीय राइफल्स के शिविर पर आतंकवादियों ने आत्मघाती हमला कर दिया । आकस्मिक और अप्रत्याशित आक्रमण होते हुए भी 5 राष्ट्रीय राइफल्स के सैनिकों ने आतंकवादियों पर त्वरित पलटवार किया। इस भीषण मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। परन्तु नायक दमा राम गंभीर रूप से घायल हुए और शहीद हो गए।
स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय की ओर से नायक दमा राम को उनकी पुण्यतिथि पर बारंबार नमन !




