लेफ्टिनेंट सतबीर सिंह, शौर्य चक्र, सेना मैडल का जन्म 04 फरवरी 1981 को जींद जिले के थुआ गांव में हुआ था। 12 दिसम्बर 2007 को वे सेना में शामिल हुए और उन्हें सेना शिक्षा कोर में नियुक्त किया गया । दो वर्ष के लिए उन्हें क्रॉस अटैचमेंट पर उन्हें 12 मराठा लाइट इन्फेंट्री में तैनात किया गया। 2009 के दौरान उनकी यूनिट आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए मणिपुर में तैनात थी। 18 मार्च 2009 को लेफ्टिनेंट सतबीर सिंह को उनकी यूनिट द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ एक ऑपरेशन के नेतृत्व का कार्य सौपां गया। जैसे ही उनकी टीम संदिग्ध क्षेत्र में पहुँची आतंकवादियों ने उनपर गोलीबारी कर दी जिसमें लेफ्टिनेंट सतबीर सिंह गंभीर रूप से घायल हुए और शहीद हो गए। लेफ्टिनेंट सतबीर सिंह को उनकी असाधारण बहादुरी और अडिग नेतृत्व के लिए वीरता पुरस्कार "शौर्य चक्र" (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया। इससे पहले नवम्बर 2008 में उन्हें वीरता पुरुस्कार "सेना मैडल" से सम्मानित किया गया था।
स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविधालय की ओर से लेफ्टिनेंट सतबीर सिंह, शौर्य चक्र, सेना मैडल को उनकी पुण्यतिथि पर बारंबार नमन !




