शहीद भगत सिंह, शिवराम राजगुरु एवं सुखदेव थापर महान क्रांतिकारी स्वतंत्र्ता सेनानी, जिन्होंने चंद्रशेखर आज़ाद व पार्टी के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर, स्वतंत्र्ता हेतु अभूतपूर्व साहस के साथ ब्रिटिश सरकार का मुक़ाबला किया। ब्रिटिश सरकार द्वारा 23 मार्च 1931 को तीनो महान नायकों भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर को एक साथ फाँसी दे दी गयी। शहीद भगत सिंह, शिवराम राजगुरु एवं सुखदेव थापर को उनके असाधारण साहस, अदम्य भावना और सर्वोच्च बलिदान के लिए सम्पूर्ण भारतवर्ष उन्हें हमेशा याद करेगा। इन तीनों क्रांतिकारियों की याद में 23 मार्च हर वर्ष शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।
स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविधालय एवं समस्त सुभारती परिवार द्वारा शहीद भगत सिंह, शिवराम राजगुरु एवं सुखदेव थापर को उनकी पुण्यतिथि पर बारंबार नमन !
स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविधालय एवं समस्त सुभारती परिवार द्वारा शहीद भगत सिंह, शिवराम राजगुरु एवं सुखदेव थापर को उनकी पुण्यतिथि पर बारंबार नमन !