Sep Arjun Ram Baswana

Home Sep Arjun Ram Baswana

Sep Arjun Ram Baswana


सिपाही अर्जुन राम बसवाना राजस्थान के नागौर जैसलमेर जिले के नागौर पोकरण तहसील के बूढ़ी गुड्डी गांव के रहने वाले थे और उनका जन्म 5 अक्टूबर 1976 को हुआ था। श्री चौधरी चोखा राम बसवाना और श्रीमति भंवरी देवी के पुत्र, उन्हांेने अपनी प्राथमिक षिक्षा अपने पैतृक स्थान पर और आगे की पढ़ाई नागौर में पूरी की। उन्हें बचपन से ही खेलों में गहरी रूचि थी और उन्होंने कबड्डी, हाकी और कुष्ती जैसे कई क्षेत्रों में बहतरीन प्रदर्षन किया। 
 
आयु के साथ-साथ सषस्त्र बलों में उनकी रूचि भी बढ़ती गई और अंततः वे 20 अक्टूबर 1996 को 20 वर्ष की आयु में सेना मे षामिल हो गए। उन्हें जाट रेजिमेंट की 4 जाट बटालियन में भर्ती किया गया, जो एक पैदल सेना रेजिमेंट है जो अपने वीर सैनिकों को विभिन्न युद्ध सम्मानों के लिए जानी जाती है।
 
कारगिल युद्ध (ऑपरेषन विजय): मई-जून 1999 
1999 के दौरान, सिपाही अर्जुन राम बसवाना की यूनिट 4 जाट बटालियन को जम्मू-कष्मीर के कारगिल सेक्टर में तैनात किया गया था। मई 1999 की षुरूआत में, बटालिक-यलडोर सेक्टर में असामान्य हलचल देखी गई और इसके परिणामस्वरूप, भारतीय सेना की इकाइयों ने अपने एओआर (जिम्मेदारी के क्षेत्र) में क्षेत्र की आक्रामक गष्त षुरू कर दी थी। इसी तरह मई 1999 के पहले दो हफ्तों में, कारगिल जिले के काकसर लंगपा क्षेत्र में कई गष्ती की गई, ताकि घुसपैठियों की उपस्थिति की जाँच की जा सके और यह भी देखा जा सके कि क्या गर्मियों की स्थिति को फिर से कब्जे मे लेने के लिए बर्फ पर्याप्त रूप से कम हो गई है। 15 मई 1999 को, सिपाही अर्जुन राम बसवाना राम और चार अन्य सैनिकों, सिपाही भीखा राम, सिपाही नरेष सिंह, सिपाही भंवर लाल बागरिया और सिपाही भूला राम को कैप्टन सौरभ कालिया के नेतृत्व में काकसर सेक्टर में बजरंग पोस्ट पर गष्त करने का काम सौंपा गया था।
 
एलओसी के पार से पाकिस्तानी सेना के साथ लगातार गोलीबारी के बाद सिपाही अर्जुन राम बसवाना और अनके साथियों के पास गोला-बारूद खत्म हो गया। उन्होंने इस मामले की सूचना बेस कैंप को दी और अतिरिक्त बल के लिए बुलाया। हालांकि, सैनिकों के पहुंचने से पहले ही उन्हें पाकिस्तानी रेंजर्स की एक टुकड़ी ने घेर लिया और जिंदा पकड़ लिया। चूंकि गष्ती दल वापस नहीं लौटा, इसलिए यूनिट द्वारा कैप्टन अमित भारद्वाज के नेतृत्ब में बाद मे एक और गष्ती दल भेजा गया। इस घटना के कारण सैकड़ों गुरिल्लाओं की खोेज हुई, जिन्होंने नियंत्रण रेखा के भारतीय हिस्से में पहाड़ियों की चोटियों पर किलेबंद स्थिति बना ली थी, जिनके पास अत्याधुनिक उपकरण और पाकिस्तान के नियंत्रण वाले कष्मीर मे आपुर्ति लाइनें थीं। सिपाही अर्जुन राम बसवाना और कैप्टन सौरभ कालिया सहित उनके साथियों को 15 मई 1999 से  7 जून 1999 तक लगभग बाईस दिनों तक कैद में रखा गया और उन्हें यातनाएं दी गई, जैसा कि 09 जून 1999 को पाकिस्तानी सेना ़द्वारा उन्हंे सौंपा जाने पर अनके षरीर पर लगी चोटों से स्पष्ट था। पोस्टमार्टम जाँच से पता चला कि पाकिस्तानियों ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों का घोर उल्लंघन करते हुए अपने कैदियों को बहुत बुरी तरह से प्रताड़ित किया था। पोस्टमार्टम से यह भी पुष्टि हुई कि चोटें मृत्यु से पहले दी गई थीं। सिपाही अर्जुन राम बसवाना एक बहादुर और दृढ़ सैनिक थे, जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
 
सिपाही अर्जुन राम बसवाना के पिता श्री चौधरी चोखा राम बसवाना और माता श्रीमति भंवरी देवी हैं।
स्वामी विवेकानंद सुभारती विष्वविद्यालय की ओर से सिपाही अर्जुन राम बसवाना को उनकी पुण्यतिथि पर बारंबार नमन।   
 
image
image
image
Tree image
Tree image
quote icon

Amazing place

Amazing place. Gives a sense of patriotism in yourself once you visit the Subharti Shaheed Smarak & Upwan.

Mukul Aggarwal

Visitor

quote icon

Magnificent Place

This magnificent place is situated at Subharti University Campus and it is especially filled with the spirit of national pride.

Sara Khan

Visitor

quote icon

Feel of Patriotism

There are many more stories regarding the patriotism of Indian people & many more monuments to glorify that too. Standing at this place all those stories made me remember how privileged & honored the Indians feel when it comes to talk about their patriotism.

Sagar Kumar

Visitor

Partner Image
Partner Image
Partner Image
Partner Image
Partner Image
Partner Image
Membership
Donate Now